शादी के तीन दिनों के बाद दुल्हन जीजा के साथ फरार, घर से जेवरात और नकदी भी ले गई

पटना बिहार

सफल समाचार 

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी में लूटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के तीन दिन के बाद ही दुल्हन घर से सारा गहना, जेवर और नकदी लेकर जीजा के साथ फरार  हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र का है। घटना को लेकर पति ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपनी दुल्हन को बरामद करने की गुहार पुलिस से लगायी है। पुलिस को दिए आवेदन में फरार दुल्हन के पति ने अपनी पत्नी के अपहरण करने का आरोप साढ़ू पर लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार फेनहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन सिंह (बदला हुआ नाम) की शादी शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र की लड़की संध्या (बदला हुआ नाम) के साथ 7 मई 2023 को हुई। शादी के उपरान्त ससुराल आई नई नवेली दुल्हन संध्या जोरदार स्वागत हुआ। दुल्हन के साथ उसका जीजा भी आया, जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है, लेकिन नौ मई को वह चला गया। 10 मई को दुल्हन का जीजा अपने साली के ससुराल पहुंच गया। शाम के समय जीजा बाजार गया और वहां से कोल्ड ड्रिंक का बोतल लेकर आया। उसने रात में सभी को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। जिसके बाद घर के सभी सदस्य सो गए। दो बजे रात को दूल्हे की नींद टूटी और उसने अपने पत्नी को खोजा तो पत्नी गायब थी। पत्नी का जीजा भी नदारद था। काफी खोजबीन के बाद दोनों नहीं मिले तो घर का मुआयना करने पर पता चला कि नई नवेली दुल्हन और उसके जीजा ने घर के सामानों पर हाथ साफ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *