विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुधीर श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति व प्रदेश महामंत्री, गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी ओमप्रकाश यादव के परामर्श से गौरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह की संस्तुति पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सोनभद्र जनपद निवासी सुधीर श्रीवास्तव उर्फ गणेश श्रीवास्तव को मनोनयन किया गया है। जानकारी देते हुए विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री गौरक्षा प्रकोष्ठ मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि अनुशासित पदाधिकारी के रूप में हिन्दुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करते हुए इनका कार्यकाल मनोनयन की तिथि से एक वर्ष तक मान्य होगा।विश्व हिंदू महासंघ मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। यह संगठन गैर राजनीतिक है। इसका मूल उद्देश्य हिंदुओं की रक्षा और उनके हितों के लिए सदा संघर्षशील रहना है।ओबरा मंडल अध्यक्ष सर्वेश दुबे एवं सोनभद्र पदाधिकारी सोनभद्र विश्व हिंदू महासंघ अपने पूरी टीम के साथ मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव उर्फ गणेश श्रीवास्तव जी के आवास पर माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया एवं बधाई देते हुए। सुधीर श्रीवास्तव उर्फ गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।सोनभद्र मैं संगठन की मजबूती कि गहन चर्चा की गई सुधीर श्रीवास्तव के मनोनयन पर सोनभद्र जिले के संगठन से जुड़े हुए लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि इनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी।इत्यादि के द्वारा संगठन के विस्तार,गौ माता की रक्षा,माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले,भ्रष्टाचार पर रोक लगे,गौशाला की निरीक्षण करने एवं उचित प्रबंध करने तथा शोषण की रोकथाम इत्यादि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया।बैठक में संगठन के अगले कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।जिसमें मंडल प्रभारी आदरणीय सत्यप्रकाश पाण्डेय जी ओबरा नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे जी नगर प्रभारी विनोद तिवारी जी नगर उपाध्यक्ष अविनाश सिंह जी नगर संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा जी नगर महामंत्री विनय दुबे जी नगर मंत्री मंतोष कुमार जी सेक्टर अध्यक्ष नंदकेश्वर सिंह खरवार जी महेश गिरी जी गुड्डू सिंह जी जिला मंत्री मनोज चौहान जी और कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *