इधर बाराती हुए सज कर तैयार , उधर दूल्हा हो गया फरार

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

 बघौचघाट क्षेत्र के एक गांव से रविवार को बरात जानी थी। शनिवार को ही दूल्हा गायब हो गया। उधर, परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं, वहीं जब यह बात लड़की पक्ष की तरफ भी पहुंची तो दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुल्हन के परिजन भी दूल्हे की तलाश में निकल पड़े, हालांकि रविवार शाम तक उसका पता नहीं चल पाया।

क्षेत्र के एक गांव से रविवार को बरात कुशीनगर के फाजिलनगर जानी थी। सभी तैयारी हो गई थी। दूल्हा मेकअप करने के बहाने शनिवार को घर से निकला और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। उधर घर में सभी तैयारी जोरों पर थीं। जब दूल्हा घर नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने लगे। इस बात की सूचना दुल्हन के परिजनों को भी हो गई। वह लोग भी दूल्हे के घर पहुंच गए। उधर यह खबर सुनते ही दुल्हन का बुरा हाल हो गया। पिछले छह जून को ही तिलक संपन्न हुआ था।

घटना के बाद से अब दोनों पक्ष में सामान वापस करने की पंचायत चल रही है। कुछ लोग दूल्हे के छोटे भाई से शादी की बात कर रहे थे, लेकिन दुल्हन के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि फरार दूल्हा पहले ही परिजनों को शादी तय नहीं करने की बात कह चुका था। माना जा रहा है कि उसका किसी अन्य लड़की से अफेयर चल रहा है। इसी वजह से वह शादी करने को राजी नहीं हो रहा था। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हालांकि अभी इस संबंध में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *