महा जनसंपर्क अभियान के बाद उत्तरप्रदेश भाजपा में होगा बड़ा बदलाव, कुछ को राष्ट्रीय संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी तो प्रदेश व क्षेत्रिय टीम में होगा बड़ा फेरबदल

उत्तर प्रदेश लखनऊ

सफल समाचार
उत्तरप्रदेश

लखनऊ-: भाजपा द्वारा देशभर में चलाएं जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के बाद भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बदलाव होने के आसार स्पष्ट नजर आ रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश से 5:00 से 6:00 चेहरों को शामिल किया जा सकता है जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह,राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई इसके अतिरिक्त पिछड़े व दलित वर्ग के कुछ सांसदों को भी लिया जा सकता है।

जाहिर है कि भाजपा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है इसका असर यूपी भाजपा के प्रदेश से लेकर जिले तक के संगठन में देखने को मिल सकता है जिसमें कई वरिष्ठ जनों को प्रदेश की टीम में जातिय व क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। तो कई पदाधिकारियों की छुट्टी होना तय है।

यूपी भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश प्रभारी।

भाजपा के सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश भाजपा को बहुत जल्द नया प्रदेश प्रभारी मिलने जा रहा है जिसके लिए चर्चाएं की केंद्रीय संगठन ने तैयारी भी पूरी कर ली है महा जनसंपर्क अभियान की समाप्ति के पश्चात उत्तर प्रदेश भाजपा में नए प्रदेश प्रभारी की ताजपोशी की जा सकती है इसके लिए चर्चाओं में सबसे महत्वपूर्ण नाम राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का है। सूत्रों का कहना है कि सुनील बंसल को उनकी कुशल संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया जा सकता है सुनील बंसल के साथ ही कुछ और संगठन के महत्वपूर्ण लोगों का नाम उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में चर्चा में है

उत्तरप्रदेश भाजपा के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों को मिलेगी नई टीम

इसी के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों को नई टीम मिलने की चर्चा भी जोरों पर है इसके साथ साथ कई जिलों के जिला अध्यक्ष जी बदले जाने की चर्चा है भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर अपने मिशन 80 के तहत संगठन में हर स्तर से बदलाव करने के मूड में है।

क्षेत्रीय संगठन और जिले के जिला अध्यक्षों के साथ ही मोर्चों में भी बदलाव संभव है व उनको नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है बहराल उत्तर प्रदेश भाजपा पूर्ण रूप से मिशन 2024 के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है जिसके लिए पार्टी संगठन व सरकार के स्तर पर कई बड़े महत्वपूर्ण बदलाव करने के मूड में है जोकि बहुत जल्द महा संपर्क अभियान के तुरंत बाद देखने को मिल सकता है भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2014 में सभी 80 सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए सभी को अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *