गंडक नदी में बृहस्पतिवार को सुबह से जलस्तर बढ़ने लगा। 24 घंटे में गंडक नदी के डिस्चार्ज में 53 हजार क्यूसेक से ज्यादा उछाल आया। इससे जलस्तर भी नौ घंटे में 27 सेंटीमीटर बढ़ गया

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

खड्डा। गंडक नदी में बृहस्पतिवार को सुबह से जलस्तर बढ़ने लगा। 24 घंटे में गंडक नदी के डिस्चार्ज में 53 हजार क्यूसेक से ज्यादा उछाल आया। इससे जलस्तर भी नौ घंटे में 27 सेंटीमीटर बढ़ गया। नदी की धारा दाहिनी तरफ हो जाने से डिस्चार्ज में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई पर जलस्तर बढ़ता-घटता रह रहा है। बाढ़ प्रभावित गांव पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे वाल्मीकि गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज 1,42,100 क्यूसेक था, जबकि एक दिन पहले बुधवार दोपहर 2 बजे 88,300 क्यूसेक था। इसके सापेक्ष भैसहां गेजस्थल पर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जलस्तर चेतावनी बिंदु 95.00 मीटर पर था। 12 बजे 95.18 मीटर, 2 बजे 95.21 मीटर, 4 बजे 95.25 मीटर और शाम पांच बजे 95.27 मीटर था।

उल्लेखनीय है कि इस बरसात में गंडक नदी की धारा दाहिनी तरफ हो गई है। इसलिए डिस्चार्ज में बढ़त होने पर गेज पर जलस्तर बढ़कर दिखाई दे रहा है। हालांकि, अभी बाढ़ प्रभावित मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, सालिकपुर, महदेवा आदि गांव व तटबंध सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *