त्रिपुरा निवासिनी महिला ने बताया वर्ष 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी अलीगढ़ के युवक से दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। इस बीच प्रेमी पुलिस में सिपाही हो गया। उसकी तैनाती मौजूदा समय पुलिस लाइन में है।

उत्तर प्रदेश कौशांबी

सफल समाचार
आकाश राय

त्रिपुरा की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले सिपाही पर पत्नी ने बेवफाई का आरोप लगाया है। पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात एक शख्स पर उसकी पत्नी ने प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवती ने त्रिपुरा के एसपी को भी फोन करके मदद की गुहार लगाई है। आरोप पहै कि सिपाही की अपने घर चला गया है। फोन करने पर उसकी उसकी मां ने धमकी दी है कि मेरा बेटा नौकरी छोड़ देगा पर तुझे नहीं लाएगा। 

त्रिपुरा निवासिनी महिला ने बताया वर्ष 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी अलीगढ़ के युवक से दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। इस बीच प्रेमी पुलिस में सिपाही हो गया। उसकी तैनाती मौजूदा समय पुलिस लाइन में है। सात महीने पहले सिपाही त्रिपुरा पहुंचा और उससे कोर्ट मैरिज किया। फिर वे दोनों मंझनपुर के ओसा चौराहे के समीप किराए का घर लेकर रहने लगे। युवती का कहना है उसके पेट में दो माह का गर्भ है।

पिछले दिनों पति घर गया था। वहां से लौटने के बाद वह महिला से घर बात पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता था। सिपाही के मित्रों ने महिला को बताया कि उसका पति चोरी से तलाक के कागजात तैयार करा रहा है। इस पर उसने पूछताछ की तो दो जुलाई को वह अपने घर चला गया। पति ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। महिला का कहना है उसने मामले की शिकायत एसपी से की है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी समर बहादुर का कहना है प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

सिपाही ने कहा हरगिज साथ नहीं रखूंगा

युवती का आरोप है कि फोन करने पर सिपाही ने भी धमकी दी। कहा कि तुम्हें हरगिज साथ नहीं रखूंगा चाहे जो हो जाए। इससे परेशान महिला अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है। युवती ने त्रिपुरा के डीजीपी को भी फोन करके मदद की गुहार लगाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *