यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर की पूजा अर्चना

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जिससे समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल ने रुद्राभिषेक किया। वहीं विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजन अर्चन किया।

इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक व विराट रुद्र महायज्ञ कराया जा रहा है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की रेवती तिवारी, रामा देवी, रामरक्षा, उर्मिला देवी, रामबृज, तेतरी देवी, सीता अग्रवाल, संतोष मोदनवाल, माधुरी, बिमला देवी, करुणा सिंह आदि ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। शिव शक्ति महिला मंडल की चिंता मौर्या, सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, परमेश्वरी देवी, रामा देवी, कालो देवी, शशि देवी के साथ ही हीरा सिंह, सुखराम महाराज, रामखेलावन, प्रहलाद, लक्ष्मी, सुरेश, रामसेवक,राजेंद्र जी महाराज, रामप्यारे,विनोद पांडेय, इंद्रपति आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *