भारतीय लोकनायक पार्टी की बैठक हुई। इसमें दो अक्तूबर से कुशीनगर से कश्मीर तक पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पडरौना। बनकटा बाजार क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव में बुधवार को भारतीय लोकनायक पार्टी की बैठक हुई। इसमें दो अक्तूबर से कुशीनगर से कश्मीर तक पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील स्वराज ने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश देश में शांति संदेश देना है। पदयात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार साह, महासचिव राजकिशोर पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, धीरेन तिवारी, मनोज कुमार चौबे, मोहम्मद अरशद, शाहनवाज अली, फैमुदीन अंसारी आदि शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान सागर शर्मा, डाॅ. राहुल कुमार विश्वकर्मा, प्रेमचंद्र शुक्ल, चंद्रशेखर शुक्ल, पुनीत कुमार शुक्ल, अतुल कुमार शुक्ल, प्रशांत कुमार शुक्ल, अभिनव शुक्ल, एसके चौधरी, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *