शेर मोहम्मद
सफल समाचार देवरिया
देवरिया नगर पालिका को 1 स्टार रेटिंग
देवरिया।स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग सर्टिफिकेशन के अंतर्गत प्रदेश के 762 निकायों में से 65 निकायों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। जिसमें देवरिया नगर पालिका भी शामिल है।
यह जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि स्टार रेटिंग में देवरिया नगर पालिका परिषद को भी 1 स्टार रेटिंग मिला है। उन्होंने बताया कि पालिका को ओडीएफ प्लस-प्लस सर्टिफिकेशन भी मिला है।