मृत्युंजय उर्फ छोटू चौहान बुधवार की रात दस बजे के करीब भोजन करने के बाद घर के लोगों से शौच जाने की बात कहकर से निकल गया। फिर लौटा नहीं।

कुशीनगर देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

देवरिया जिले में महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा गांव के युवक मृत्युंजय चौहान की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। गांव के पश्चिम बगीचे में बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने युवक का शव देखकर शोर मचाया। इस बात की जानकारी मिलते ही घर सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मौके पर एएसपी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।

महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा गांव के रहने वाले मृत्युंजय उर्फ छोटू चौहान (21) पुत्र कोमल चौहान बुधवार की रात दस बजे के करीब भोजन करने के बाद घर के लोगों से शौच जाने की बात कहकर से निकल गया। फिर लौटा नहीं। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पश्चिम बगीचे में स्थानीय लोगों ने उसका शव देखकर शोर मचाया।

धारदार हथियार से शरीर पर अनगिनत बार किए गए हैं। गला भी रेत दिया गया है। इस बात की जानकारी होते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। घर में हड़कंप मच गया। वहीं, क्षेत्र में मामले को लेकर सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी होते ही एएसपी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटना का मुआयना किया।

मृत्युंजय के पिता कोमल चौहान इस समय बाबाधाम गए हुए हैं। बड़े भाई प्रिंस कुछ दिन पहले ही पूना गए। मौत से माता तारा देवी और बहन पिंकी का रो – रोकर बुरा हाल है। इस हत्या से पूरा परिवार सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *