उर्वरक प्राप्ति सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से कन्ट्रोल रूम स्थापित

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

देवरिया, (सू0वि0), 24 जुलाई। जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय कुमार सिंह ने बताया है कि उन्होंने बताया है कि 38289 MT लक्ष्य के सापेक्ष 32000 हजार mt जनपद मे यूरिया उपलब्ध है। 5100 Mt यूरिया प्रीपोजिशनिंग मे रखा गया है। जनपद मे यूरिया की कही कोई कमी नही है। किसान आधार कार्ड ले कर आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक क्रय करे। फुटकर उर्वरक विक्रेता POS से ही उर्वरक का वितरण करें।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि अपर मुख्य सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश, शासन, लखनऊ द्वारा खरीफ अभियान 2023 के अन्तर्गत कृषि निवेशों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखने तथा जनपद के किसानों की उर्वरक प्राप्ति सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से मुख्यालय पर कण्ट्रोल रूम की स्थापना करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके परिपालन में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कार्यालय के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कण्ट्रोल रूम में एक शिकायत पंजिका रखी जाएगी जिसमें तिथिवार प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण अंकित करते हुए प्राप्त शिकायतों का ससमय त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

अ०जि०कृ०अ०अम्बरीष मिश्र(मोबाइल नंबर 8353983231) की ड्यूटी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक तथा वरिष्ठ सहायक संजय कुमार मिश्र (मोबाइल नंबर 7880690355)की ड्यूटी अपराह्न 01 बजे से सायं 05 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में कण्ट्रोल रूम में लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *