कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव मठिया नरईपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान एक महिला पर पड़ोसियों ने चाकू से हमला कर दिया

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव मठिया नरईपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान एक महिला पर पड़ोसियों ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस मामले में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया नरईपुर गांव के जनार्दन गिरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह बीते 21 जुलाई की शाम करीब सात बजे अपने घर के सामने बिखरी ईंट को एकत्र कर रहे थे। उसी दौरान उनके पड़ोसी उमेश मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया और राज रोशन मद्धेशिया ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें बहू को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की।

इस संबंध में कुबेरस्थान एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *