शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक पूजन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा लगातार 30वें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। श्रवण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी , भिखारी सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, रेवती तिवारी, रामा देवी, कृष्णावती, रमाशंकर चौबे, रामराजी, अनिल कुमार चौबे, सरस्वती देवी, गणेश, श्याम जी, बलिराम जी, मनोज केसरी, विवेकानंद,कालो देवी, हीरा, सुखराम आदि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *