लार कस्बा के एक मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि झंडा मजहबी था। पुलिस ने झंडे को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

सलेमपुर। लार कस्बा के एक मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि झंडा मजहबी था। पुलिस ने झंडे को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।

लार नगर पंचायत के ग्यागिर वार्ड स्थित एक मकान पर घर वाले एक मजहबी झंडा लगा रखा था। इसकी सूचना एक समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडा होने की बात बता कर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के बाद पुलिस आननफानन मौके पर पहुंच गई। इधर ज्योंही खबर की जानकारी मकान मालिक को हुई तो उसने झंडा उतार कर रख दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस झंडे को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार जो झंडा मिला है वह पाकिस्तान का नहीं है। घर पर मौजूद एक रिटायर्ड दरोगा ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर बाहर से लड़का आया था, जो मजहबी झंडा छत पर लगा रखा था। जिसकी जानकारी हमें नहीं थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, झंडा मजहबी था पाकिस्तानी नहीं था। सोशल मीडिया पर गलत सूचना वायरल की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *