सो रहे बुजुर्ग का गला काटने की कोशिश भतीजों ने की है। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में घटना को अंजाम

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पुलिस ने दर्ज किया केस, घायल का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

पडरौना। सो रहे बुजुर्ग का गला काटने की कोशिश भतीजों ने की है। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। वहीं, घायल बुजुर्ग की तबीयत में सुधार बताई जा रही है। पुलिस ने भतीजों पर केस दर्ज कर लिया है।

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी 60 वर्षीय उदयभान सिंह शनिवार की रात भोजन करने के बाद अपने नए मकान पर सोने के लिए चले गए। मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे थे कि आधी रात को धारदार हथियार से गर्दन काटने का प्रयास बदमाशों ने किया। शोर सुनकर घर वाले पहुंचे।

चारपाई पर खून से लथपथ छटपटा रहे उदयभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो उदयभान से जमीन को लेकर विवाद भाई से काफी दिनों से चलता है। इसकी प्रतिशोध में इनका गर्दन काटने का प्रयास भतीजों ने किया है। घायल बुजुर्ग के बेटे अखिलेश सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद से पट्टीदारों के बीच और तनाव बढ़ गया है। घायल का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। कुबेरस्थान इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्त ने बताया जमीन का विवाद बुजुर्ग के भाई से चलता है। दो भतीजों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *