थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की एक अदद मोबाइल फोन के साथ एक नफर वाँछित अभियुक्त व 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.08.2023 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 354/2023 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र साहनी उर्फ खेसारी पुत्र श्रीकान्त साहनी सा0 मथौली बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद चोरी की मोबाइल मोटोरोला EDGE 20 कम्पनी की बरामदगी की गयी तथा इसको अतिरिक्त

मु0न0 12568/2022 धारा 323/324/504 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी दिनेश पुत्र विजयी सा0 पटखौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर व मु0न0 2557/2020 धारा 323/504/506/379 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी श्रीकान्त पुत्र विसुनधारी सुम्हाखोर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोगः-
1-मु0अ0सं0 354/2023 धारा 380/411 भादवि
2- मु0न0 12568/2022 धारा 323/324/504 भादवि
3- मु0न0 2557/2020 धारा 323/504/506/379 भादवि

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-जितेन्द्र साहनी उर्फ खेसारी पुत्र श्रीकान्त साहनी सा0 मथौली बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर (वांछित)
2- दिनेश पुत्र विजयी सा0 पटखौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर (वारंटी)
3- श्रीकान्त पुत्र विसुनधारी सुम्हाखोर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर (वारंटी)

विवरण बरामदगी-
चोरी की एक अदद मोबाइल मोटोरोला EDGE 20 कम्पनी

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्र0नि0  विनय कुमार सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ।
2-उ0नि0  शैलेश यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ।
3-का0 मिथिलेश कुशवाहा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ।
4-का0 दुर्गविजय सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5-का0 इतेश कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
6-का0 रमेश पाल थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
7-म0का0 उषा अग्रहरी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *