न्यायिक सेवा सिविल की परीक्षा में 2022 में कुशीनगर के विवेक दुबे को पहले प्रयास में सफलता मिली

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पकवा इनार। यूपीपीएससी की तरफ से आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 में कुशीनगर के विवेक दुबे को पहले प्रयास में सफलता मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले का नाम रोशन हुआ है। उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की है।

नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड संख्या-15 वीर सावरकर नगर निवासी अधिवक्ता सुभाषचंद दुबे के 25 वर्षीय पुत्र विवेक दुबे ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 2022 की परीक्षा में 114वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई वर्ष 2012 में महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया से उत्तीर्ण की। इंटर की पढ़ाई गोरखपुर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से वर्ष 2014 में पूरी की।

इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से 2019 में एलएलबी, 2021 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी कर पीसीएस (जे) की तैयारी में जुट गए। उन्होंने बताया कि अभी वह विधि से पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर, माता मनोरमा देवी, पिता सुभाषचंद दुबे व गुरुजनों के आशीर्वाद को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।
उन्होंने कहा कि पहले ही प्रयास में यह सफलता मिलने पर प्रसन्नता महसूस हो रही है। बताया कि मेरठ में तैनात जूनियर डिवीजन जज रजत शुक्ल व आईएएस की तैयारी में जुटे वर्धन सिंह का मार्गदर्शन मिलता रहा। इस कामयाबी में इन लोगों का काफी सहयोग रहा है।

उनकी इस सफलता पर महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया के प्रधानाचार्य गोविंद चतुर्वेदी, सुरेश गुप्त, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक राय, ओमप्रकाश सिंह, रविंद्र मणि, आनंद राय समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *