राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने डॉ. शर्मा को प्रत्याशी बनाया

उत्तर प्रदेश लखनऊ

सफल समाचार 
मनमोहन राय 

राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने डॉ. शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। उप चुनाव में एक मात्र डॉ. शर्मा का नामांकन दाखिल हुआ।

शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम समय दोपहर तीन बजे निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने डॉ. शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। विधानमंडल भवन के सेंट्रल हॉल में निर्वाचन अधिकारी दुबे ने डॉ. शर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। डॉ. शर्मा वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य है। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है। डॉ. शर्मा अब परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा देंगे। उनकी सीट पर फिर उप चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *