थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा एक अदद बोलेरो वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 10 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 7,58,000/- रू0) की बरामदगी की गयी

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल द्वारा अवैध शराब बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल  दिनांक 29.09.2023 को अहिरौलीदान बन्धा के पास से थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 52 R 9086 से कुल 10 पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM 180ML प्रत्येक पेटी मे 48 पाउच कुल मात्रा 86.4 लीटर की बरामदगी की गयी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 342/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 342/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
1-एक अदद बोलोरो वाहन संख्या UP52R9086 (कीमत लगभग 7,00,000/- रू0)
2-10 पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM 180ML प्रत्येक पेटी मे 48 पाउच कुल मात्रा 86.4 लीटर (कीमत लगभग 58,000/- रू0)

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2. का0 रिषु यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3. का0 आदित्य सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4. का0 राहुल यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *