फतेहपुर हत्या कांड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने निकाला कैंडल मार्च

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

कुशीनगर। देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाने के फतेहपुर लेहड़ा गांव में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 5 ब्राम्हणों सदस्यों को निर्दयता पूर्वक हत्या किये जाने के विरोध में आज गुरुवार शाम को ब्राहमण समाज द्वारा पड़रौना नगर के सुभाष चौक से कैंडल मार्च निकाला गया जो पूरे शहर में भ्रमण कर सत्यप्रकाश दुबे अमर रहे ,हत्यारों को फासी दो की मांग किये।

पडरौना नगर के डाक बंगले से शुरू हुई शोक संवेदना कैंडल मार्च नगर में भ्रमण उपरांत सुबास चौक पर जल्लादों के शिकार हुए बेकसूर ब्राम्हण परिवार के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिसमें मुख्य रूप से अनिल कुमार पाण्डेय , मिथिलेश चौबें, संजय चौबे, मुरारी पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय, जीतू पाण्डेय, विजय पाण्डेय, विजय शुक्ला,हरिकेश दुबे, दिनेश दुबे, गोल्डन पाण्डेय, वेदप्रकाश मिश्र, दुर्गेश मिश्र, सुजीत दिक्षित, अशोक तिवारी अनूप तिवारी, विकास दिक्षित, चिंटू शुक्ल, प्रिंस मिश्र, राजेश मिश्रा, अतुल पाठक, अरुण पाण्डेय, संतोष पांडेय, संजीव दुबे, अंकित मिश्र ऋषिभूषण तिवारी, आयुष शुक्ला, संजय मिश्र आदि शमिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *