विश्वजीत राय
सफल समाचार
दिनांक 17.11.2023
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.11.2023 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 346/2023 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0 352/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी की गयी मोटर साइकिल मे अभियुक्त विशाल तिवारी पुत्र केशव तिवारी साकिन सबया कुटी थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। अभियुक्त के कब्जे से थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार से चोरी की गयी मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर वाहन सं0 UP57Q-8593 की बरामदगी की गयी। अभियुक्त द्वारा विगत दिनो में तमकुहीराज तहसील एवं अन्य थानों से मोटर साइकिले चोरी कर बिहार में बेचना स्वीकार किया है जिनकी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 384/2023 धारा 41/411/413/414 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 384/2023 धारा 41/411/413/414 भादवि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 58/2023 धारा 379/411 भादवि थाना चौराखास जिला कुशीनगर
2. मु0अ0सं0 60/2023 धारा 379/411/482 भादवि थाना चौराखास जिला कुशीनगर
3. मु0अ0सं0 100/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद अधि0 थाना चौराखास जिला कुशीनगर
4. मु0अ0सं0 76/2023 धारा 379/411/482 भादवि थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
विशाल तिवारी पुत्र केशव तिवारी साकिन सबया कुटी थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार
विवरण बरामदगी-
एक अदद चोरी की मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर वाहन सं0 UP57Q-8593
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1- प्र0नि0 श्री अतुल श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2- उ0नि0 श्री गौरव कुमार शुक्ल थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
3- उ0नि0 श्री अंकित कुमार शुक्ल थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
4- का0 राहुल पाण्डेय थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर