पति व ससुर सहित छह पर दहेज प्रताड़ना का केस

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

पटहेरवा। इलाके की रहने वाली महिला ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी। इसमें बिहार निवासी पति व ससुर सहित छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

महिला के मुताबिक उसकी शादी 14 मार्च 2020 को बिहार के परसौनी गांव में हुई थी। शादी के बाद पति, ससुर, सास सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज में बाइक मांगने लगे। नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न कर रहे हैं। पटहेरवा पुलिस ने पति व ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *