मनमोहन राय
सफल समाचार
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज के आदेश पर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज में बायोमेट्रिक हाजिरी एक दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉक्टर ब्रह्मदेव के निर्देश पर शासन की मनसा की अनुरूप महाविद्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी एक दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। बायोमेट्रिक हाजिरी के साथ-साथ मानव संपदा पोर्टल भी प्रारंभ हो गया है। इसी पोर्टल से सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अब अवकाश भी लेना होगा।