ओवरलोड होने से सरयू नदी में डूबने लगी नाव, खलबली

उत्तर प्रदेश देवरिया

शेर मुहम्मद
सफल समाचार

बरहज। सरयू नदी के परसियां-विशुनपुर देवार तट के पास शुक्रवार को ओवरलोड होने से पाॅवर वार्ज बोट डूबने लगी। जिससे नाव पर सवार यात्रियों में खलबली मच गई। हालांकि नाव तट के कुछ पी दूरी पर होने के कारण कोई खतरा नहीं हुआ। दो छोटी नावें बुलाकर आवागमन शुरु कराया गया। इस दौरान तीन घंटे तक लोग परेशान रहे। लोगों ने बताया कि एक पाॅवर वार्ज बोट कई दिनों के खराब है। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया।
सरयू नदी के परसियां-विशुनपुर देवार तट पर शुक्रवार की सुबह यात्रियों की भीड़ थी। जिसमें नौकरीपेशा, स्कूली छात्र, दूधिया सहित छोटे-बड़े व्यवसाई आदि शामिल थे। लोगों के अनुसार सुबह नौ बजे एक पाॅवर चार्ज बोट यात्रियों को ले जाने के लिए पहुंची। गंतव्य पर जल्दी पहुंचने के कारण सभी लोग नाव पर सवार हो गए। नदी तट से कुछ ही दूरी चलने के बाद नाव डगमगाने लगी। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

किसी तरह नाव किनारे लगाई गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी होने पर पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार भी पहुंच गए। तुरंत दो अन्य नाव की मदद से सभी को नदी पार कराया गया। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से एक पॉवर वार्ज बोट के खराब होने के कारण एक ही बड़ी नाव से आवागमन कराया जा रहा है। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक नाव संचलन कराने का नियम है। एक बोट के खराब होने से समस्या आई है। जिसे दुरुस्त करा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *