देवरिया: दस माह बाद दस लोगों पर हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश देवरिया

शेर मोहम्मद
सफल समाचार देवरिया

देवरिया: दस माह बाद दस लोगों पर हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज

भटनी। रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दस महीने बाद पुलिस ने सात नामजद व तीन अज्ञात पर शनिवार को हत्या के प्रयास, लूट आदि धाराओं में केस दर्ज किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।

मामले में एक पक्ष पर पहले ही हत्या के प्रयास, लूट समेत गम्भीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव से नौ फरवरी को बेहराडाबर गांव में बरात गई थी। द्वारपूजा के दौरान रास्ते पर वाहन खड़ा करने को लेकर बरातियों का गांव के एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने वाहन के शीशा तोड़ने के बाद पीड़ित का चेन लूट लिया। बाद में ग्रामीणों ने बरात और वधू के घर में घुसकर मारपीट, लूट और तोड़फोड़ की। घराती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के करीब दस लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
दूसरे पक्ष ने भी थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में गुहार लगाई। दस महीने बाद रोहित की तहरीर पर पुलिस ने जय प्रकाश समेत सात नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर प्राण घातक हमला, लूट आदि का केस दर्ज किया। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *