खुखुन्दू में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त निकली शोभा यात्रा

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
शेरमोहम्मद

 श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में नूतन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव में भव्य श्रीराम जन्मभूमि शोभायात्रा निकालकर अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान लोग तिरंगा व श्रीराम जन्मभूमि झंडा लेकर नारे लगाते चल रहे थे।

    रविवार दोपहर को 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा वी केसरिया झंडा लेकर नारे लगाते चल रहे थे रथ पर सवार राम लक्ष्मण और सीता के मूर्ति के रूप में बैठे शोभा बढ़ा रहे थे वही आगे आगे बाइक सवार भगवान राम के नारे लगाते चल रहे थे।

शोभा यात्रा खुखुंदू चौराहे से निकलकर खुखुंदू बाजार, गांव, महाराजपुर पडौली जैतपुरा, सुकरौली, खिरसर, बहादुरपुर, शेरवा बभनौली, पिपरपाती , नरौली खेम नरौली भीखम होते हुए चौराहे पहुंचा। गांव में अक्षत श्रीराम जन्मभूमि निवेदन पत्र वितरित किया गया। साथ ही उस दिन अपने पास मंदिरों में पूजन कीर्तन, आरती, हनुमान पाठ करने का आह्वान भी किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायं काल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं के लिए दीपक जलाएं और दीपमाला सजाए। इसी उद्देश्य को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्निवेश द्विवेदी, भीम कुशवाहा, नारद मद्धेशिया, भरत मदेशिया,सतीश, राधेश्याम गुप्ता, संजय राय, मन्नन, अजय, आशुतोष मद्धेशिया, जगन प्रसाद, बिट्टू रमेश आदि मौजूद रहे।

कार सेवक के रूप में भीम कुशवाहा को जाना पड़ा था जेल 

विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रहे भीम प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक है, 1989 में अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले को लेकर चल रहे आंदोलन में निमंत्रण पर भीम प्रसाद अयोध्या गए, वहां जाने पर उन्हें 27 दिन तक कारागार में रहना पड़ा, इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, आज कार सेवको के आंदोलन का प्रतिफल मंदिर निर्माण के रूप में देखने को मिल रहा है।

संबोधित करते हुए भीम कुशवाहा ने कहा कि आज हिंदुत्व की सबसे बड़ी धरोहर मिल रही है, भगवान राम अयोध्या में स्थापित हो रहे हैं, हम सभी के लिए गर्व की विषय है। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *