विनोद कुमार बने सर्वहितकारी प्रेस क्लब तमकुहीराज के तहसील उपाध्यक्ष।                                                                          

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

प्रवीण शाही

सफल समाचार कुशीनगर

विनोद कुमार बने सर्वहितकारी प्रेस क्लब तमकुहीराज के तहसील उपाध्यक्ष।                                                                                          देश के सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के सबसे महत्वपूर्ण विंग “सर्वहितकारी प्रेस क्लब भारत” के सर्वहितकारी प्रेस क्लब मे महत्वपूर्ण पद तहसील उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर महासंगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद सागर जी के कुशल नेतृत्व और निर्देशन पर सेवरही विकास खण्ड ग्राम खुदरा निवासी युवा साथी विनोद कुमार पुत्र लखीचंद प्रसाद का मनोनयन तहसील अध्यक्ष वैभव तिवारी और महासचिव अजय चौरसिया की गरिमामयी अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद जी द्वारा किया गया है। गौरतलब हो कि वर्तमान में सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन देश सबसे चर्चित और व्यापक संगठन है जो पत्रकार हितों की रक्षा और उनके संरक्षण के लिए अहर्निश काम कर रहा है। पत्रकारों और उनकी समस्याओं को लेकर महासंगठन सदैव सक्रिय रहता है। जिससे प्रभावित हो कर देश भर से पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी, किसान, युवा, और महिला जुड़ रहें हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद सागर जी ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वहितकारी अवधारणा के सिद्धान्त का पालन करते हुए समाज के सभी वर्गों को संगठन में समाहित किया है। इस अवसर पर तहसील आईटी सेल प्रभारी अखिलेश उर्फ़ राजू द्विवेदी, मोटीवेटर शैलेन्द्र चौरसिया, तहसील अध्यक्ष सन्तोष पांडेय, मनोज गुप्ता, शत्रुधन मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, विनोद कुमार, बृज बिहारी पांडेय, रामायन, आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *