कल रुद्रपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट का नामांकन एतिहासिक होगा:- शुक्ला 

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

मयंक तिवाड़ी

सफल समाचार ऊधमसिंह नगर

कल रुद्रपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट का नामांकन एतिहासिक होगा:- शुक्ला

 

किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट का कल 27 मार्च को होने वाला नामांकन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। वे पूरे जोर शोर से नामांकन दाखिल करेंगे। आज नैनीताल उधम सिंह नगर से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के किच्छा चुनाव कार्यालय में विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला ने जिला महामंत्री अमित नारंग के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया। बताया कि अजय भट्ट के नामांकन लिए भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांधी पार्क में सुबह दस बजे एकत्र होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी एवन जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 

विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवन कार्यकर्ताओं के उत्साह से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट को किच्छा विधानसभा में 2019 के रिकार्ड मतों की अपेक्षा और अधिक मतों से जीत दर्ज कराएंगै। अजय भट्ट के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर बूथ से कार्यकर्ता पहुचेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, धर्मराज जायसवाल, श्रीकांत राठौर, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, गिरीश वर्मा, विवेक राय, नितिन चरण वाल्मीकि, मयंक तिवारी, सुशील यादव, तारा कोरंगा, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, ज्योति जडिया, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *