राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने होली का त्यौहार भगवान नरसिंह की शोभायात्रा से किया  मौजूद रहे सदर विधायक, नगर सेवक विनय

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने होली का त्यौहार भगवान नरसिंह की शोभायात्रा से किया

*शोभा यात्रा के दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल व नगर सेवक विनय जायसवाल रंगों में सराबोर दिखे गालो पर अबीर गुलाल का रंग चढ़ कर बोल रहा था*

जब पूरा भारत सोमवार को होली खेल रहा था तो वही गोरखपुर मंडल सहित कुछ जनपद देख रहा था कि ऐसा क्यों ? एक तरफ चन्द्र ग्रहण दूसरी तरफ होली और होली में 56 तरह के पकवान बनाकर चन्द्र ग्रहण में ग्रहण कर रहे थे, आप कहेंगे हमारे देश में नहीं था, बिल्कुल परन्तु अांशिक तो था ही उदाहरण गर्भवती महिला से जाने आंशिक ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ता है?
महाकाल मंदिर में आरती के दौरान आग और आग से बाल बाल बचे महाकाल भक्त?
वही मंगलवार को उदया तिथि में गोरखपुर मंडल सहित अन्य जनपद हर्षोल्लास के साथ होली मनाया |

पड़रौना के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा निकाली गई भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, पूरे नगर में भ्रमण करते हुए व जयकारा लगाते हुए डीजे के साथ, होली के गीत पर नाचते व झूमते हुए, नगर के लोगों व मुहल्ले वासियों को अबीर गुलाल और रंगों के फुहारे से स्वागत किया |

नरसिंह शोभा यात्रा के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, व्यापार मंडल सहित सदर विधायक मनीष जायसवाल ने नगर के सभी गणमान्य लोगों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दिए।

इस यात्रा में समलित जिला संघ चालक रामसिंगर, जिला सह संघ चालक महेंद्र गुप्ता, नगर संघ चालक डॉ प्रेमचंद सिंह, जिला प्रचारक मनीष, विभाग कार्यवाह देवरिया नीरज गोयल, नगर कार्यवाह विशाल जायसवाल, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, योगेन्द्र जायसवाल, डॉ. विनय सिंह, अधिवक्ता मुकेश पाण्डेय, अधिवक्ता अनूप, अधिवक्ता संतोष तिवारी, नगर सेवा प्रमुख डॉ धनंजय मिश्र, हिंदू जागरण मंच प्रभारी रवि सिंह, जिला धर्म जागरण प्रमुख अधिवक्ता कृष्ण कुमार पांडेय, जिला गो सेवा प्रमुख प्रदीप गोयल, अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी बीएन मिश्र, विहिप जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सनत पाण्डेय, बीजेपी नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, बंका सिंह, दीनानाथ, रामाश्रय, अधिवक्ता अनिल ठाकुर, अंकित, संदीप, सुमित, विशाल सिंह, अमर, रितेश मिश्र, सत्यम, दीपक अग्रवाल, धीरेंद्र, शिवा, अमरदीप, संतोष यादव, इंद्रमणि, भानु, अभिषेक, देवेंद्र आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*👉🏿हम रहे ना रहे महा मूर्ख के सितारे सदा रहेंगे✍🏻*

होली के दिन सांय काल पडरौना के तिलक चौक पर महामूर्ख कवि सम्मेलन का शुभारंभ | वर्ष 1975 में हुआ था इस महा मूर्ख सम्मेलन का रूप रेखा | मंच का रूप देने वाले स्व.रामचंद्र उपाध्याय, स्व.विध्या प्रकाश पांडेय व स्व. डॉ.के.यन. सिहं थे |

जानकारी के अनुसार वर्ष 1975 में महान विभूतियों ने एक बार होली के दिन काशी विश्वनाथ गए हुए थे होली खेलने के लिए, होली खेलने के बाद बनारस में हो रहे सायं काल महा मूर्ख सम्मेलन को देखकर भावविभोर हो गए और मन ही मन तीनों त्रिदेव ने विचार बनाया की पडरौना में भी महा मूर्ख सम्मेलन किया जाएगा और होली के दिन सायं काल वर्ष 1975 में शुरूआत कर ही दी इस तरह पडरौना में महा मूर्ख सम्मेलन का शुरूआत हुआ |

पडरौना में होली खेलने के बाद महा मूर्ख सम्मेलन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पडरौना व आस पास के लोग पहुंचते थे | इस आयोजन में लोग हास्य व्यंग कटाक्ष खुब हंसी लगाते थे, लोग सुनकर खुब मजा लेते थे, हंसी का ठिकाना नही रहता था, हंसते हंसते लोट पोट हो जाया करते थे |
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पूर्वांचल व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर के तिलक चौक पर ऐतिहासिक महामूर्ख कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ |
इस आयोजन में पूर्व नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा के संयोजन में सम्पन्न हुआ | आयोजन में शहर के अनेक सम्भ्रान्त श्रोता गण मौजूद रहें, जनपद के कवियों ने महा मूर्ख सम्मेलन में हिस्सा लिया |

बताते चलें कि होलिका वंदना के साथ महामूर्ख कवि सम्मेलन का शुरुआत हुआ | उसके बाद मंचासीन कवियों ने राजनीतिक दलों व डॉक्टरों और अन्य लोगों पर एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत किया | मौजूद श्रोताओं ने खुब ठहाके लगाये संचालन कर रहे विजय प्रकाश पांडेय ने अपने संचालन के माध्यम से बैठे मंचासिन अतिथि को पुष्प मला से स्वागत किया |

इस दौरान आयोजन के संयोजक और पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी,मुख्य वक्ता और पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गोपाल दास,वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश दुबे,श्री राघव शरण मिश्रा,ब्रिज किशोर पांडेय,आकाश महेश पुरी,दुर्गेश,संतोष वर्मा,सेराज अहमद,मोहन सिंह पटेल,पप्पू सोनी गोपाल रौनियार आदि लोग मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *