मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत *“हक की बात जिलाधिकारी महोदय के साथ सम्पन्न हुआ

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय 

सफल समाचार कुशीनगर 

जनपद कुशीनगर में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत *“हक की बात जिलाधिकारी महोदय के साथ”* का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, रविन्द्रनगरधूस कुशीनगर मे किया गया। जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि की पीडित महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों एवं सहायता हेतु पारस्परिक संवाद कार्यक्रम स्थापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर श्रीमती गुंजन द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह, मुख्य

 

 

 

 

चिकित्साधिकारी कुशीनगर, जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *