मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आगजनी करने वाले 06 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय 

सफल समाचार कुशीनगर 

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में आगजनी करने वाले 06 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनपद कुशीनगर के थाना कुबेरस्थान पर आज दिनांक 03.05.2025 को वादी अवधेश चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी बतरौली घुरखडवा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर द्वारा तहरीर दी गयी कि मेरी कुबेरस्थान बाजार में स्थित अशोका मार्ट मोबाईल रिपेयरिंग किंग नामक दुकान में दिनांक 30.04.2025 को रात्रि समय करीब 02.00 बजे पुष्कर मद्धेशिया पुत्र ओमप्रकाश मद्धेशिया 2-धनन्जय गिरि पुत्र कृष्णमोहन गिरि, 3-अनिल मद्धेशिया पुत्र अशोक मद्धेशिया निवासीगण कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर एवं 4-रफिक अंसारी पुत्र साकिर अली निवासी भंगड़ा पिपरासी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान में आग लगा दिये। जिससे मेरी दुकान का सारा सामान कीमत लगभग 07 लाख रुपया जल गया। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 107/2025 धारा 326 (G) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत करते हुए उपरोक्त नामित अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो 02 अन्य अभियुक्तों 1-सोनू मद्धेशिया पुत्र गामा मद्धेशिया, 2-पवन चौरसिया पुत्र छोटेलाल चौरासिया निवासीगण कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा उपरोक्त सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि कस्बा कुबेरस्थान में वादी की मोबाइल मरम्मत व मोबाईल एसेसीरिज की दुकान थी तथा पास में ही रफिक अंसारी उपरोक्त की आर0एम0 मोबाईल नामक दुकान है। अवधेश चौहान की दुकान उसके व्यवहार कुशलता व सस्ते में कार्य करने से काफी लोकप्रिय हो गयी थी जबकि रफिक की दुकान अपेक्षाकृत नही चलती थी। जिससे रफिक काफी परेशान था। इसलिए रफिक ने अपने अन्य सह-अभियुक्तगण को पैसा देकर घटना करने के लिए तैयार किया व घटना को अंजाम दिया। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 107/2025 धारा 326 (G) बीएनएस, बढोत्तरी धारा 61(2) बीएनएस थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-पुष्कर मद्धेशिया पुत्र ओमप्रकाश मद्धेशिया निवासी कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

2-धनन्जय गिरि पुत्र कृष्णमोहन गिरि निवासी कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

3-रफिक अंसारी पुत्र साकिर अली निवासी भंगड़ा पिपरासी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

4-अनिल मद्धेशिया पुत्र अशोक मद्धेशिया निवासी कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 

5-सोनू मद्धेशिया पुत्र गामा मद्धेशिया निवासी कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

6-पवन चौरसिया पुत्र छोटेलाल चौरासिया निवासीगण कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष स्वत्रन्त देव सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

2-उ0नि0श्री सागर कुमार थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

3-उ0नि0 श्री राम प्रवेश सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 

4-हे0का0 उमेश यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

5-हे0का0 सत्येन्द्र कुमार थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 

6-का0 सौरभ यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

7-का0 देवेन्द्र यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *