विश्वजीत राय
सफल समाचार कुशीनगर
हत्या में सम्मिलित दो अभियुक्त मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार
दिनांक 04.05.2025 को थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पटखौली में स्थित पोखरे के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जांच किया गया तो शव की पहचान मुन्ना पुत्र श्रवण कुमार निवासी पटखौली थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर उम्र करीब 27 वर्ष के रुप में हुई है। जांच के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक का प्रेम सम्बन्ध अपने ही रिश्तेदारी के महिला के साथ था, जिन्हें महिला के पति नथुनी उर्फ चईती पुत्र नन्दलाल प्रसाद निवासी बलुचहाँ थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर ने आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आवेश में आकर अपने साथी सागर कुमार पुत्र संजय निवासी बलुचहा थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर के साथ मिलकर मुन्ना के सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे मुन्ना की मृत्यु हो गई। इस संदंर्भ में थाना रविंद्रनगर धूस पर मु0अ0सं0 71/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-0071/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- नथुनी कुमार उर्फ चईती पुत्र नन्दलाल प्रसाद निवासी बलुचहा थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर
2- सागर कुमार पुत्र संजय निवासी बलुचहा थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर
अभियुक्त सागर कुमार का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0-650/23 धारा 323,504,506 भादवि थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण
आला कत्ल एक अदद बांस की लाठी
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष शरद कुमार भारती थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
2. व0उ0नि0 श जीतबहादुर यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 श्री गनेश प्रजापति थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
4. उ0नि0 श्री अभिलाष कुमार झा थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
5. हे0का0 चन्द्रजीत यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
6. हे0का0 राधेश्याम यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
7. का0 विरेन्द्र मौर्य थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
8. का0 जितेन्द्र यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
9. का0 शुभेन्दु उपाध्याय थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर
10. का0 अमरनाथ सरोज थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर