26/11 मुंबई हमले को याद कर शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

ओबरा -आज दिनांक 26/11/2022 दिन शनिवार को ओबरा नगर के सुभाष चौराहे पर नगर मंत्री शिखर सोनी के नेतृत्व में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ओबरा नगर इकाई द्वारा 26/11/2008 मुंबई में आतंकी अटैक शहीद हुए पुलिस एवं भारतीय सेना के जवानों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी।26/11/2008 मुंबई ताज हमला भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने मुंबई में प्रवेश कर चार दिनों तक गोलीबारी और सिलसिलेवार बम विस्फोट किए थे। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक अग्रहरि ने बताया की मुंबई में आज से 14 साल पहले आतंकियों ने ताज होटल समेत कई ठिकानों पर हमला किया था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।दर्जनों पुलिस के जांबाज सिपाही लोगों की जान बजाते हुए शहीद हो गए थे आज पूरा देश 2008 के 26/11 हमले को याद कर रहा है और इसमें जिन लोगों ने अपनी जान गवाई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस दौरान जिला संयोजक अनमोल सेठ,ऋषभ राज नगर सह मंत्री, कृष्णा पासवान, मनीष अग्रवाल, बृजेश दास, विराट केशरी, सन्नी मौर्या,कुनाल मिश्रा, मंगल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *