ठंड व शीतलहर से बचने को थाना प्रभारी चोपन ने संत महात्माओं को बांटे कंबल

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

चोपन-आज दिनांक 30 दिसंबर 2022 को भिखारी आश्रम पन्नूगंज के बाबा आदरणीय भिखारी दास जी महाराज का थाना परिसर चोपन में शुभ आगमन हुआ। ठंड के मौसम को देखते हुए थाना प्रभारी चोपन लक्ष्मण पर्वत द्वारा साधु, महात्माओं को तथा असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचने के वास्ते 50 कंबल वितरण करते हुए महाराज से अनुरोध किया गया कि जरूरतमंदों को जनवरी की 1 तारीख(नववर्ष)पर कंबल, गर्म वस्त्र को प्रदान करेंगे, भिखारी बाबा ने थाना चोपन पुलिस को शुभ आशीर्वादित किया। चोपन थाना प्रभारी ने कहा की गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों का भी अपना कर्तव्य होता है।गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम में साधु,मंहत के अलग-अलग से जरूरतमंद लोग पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *