डाला में भाजयुमो ने जरूरतमंदों मे कंबल वितरित किया

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

सोनभद्र डाला कडाके कि ठण्ड के बीच भाजुयमो ने डाला मलीन बस्ती के सैकडो जरुरत मंदो के बीच मे कंबल का वितरण कर राहत पहुचाने का कार्य किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा ओबरा मंडल के तत्वाधान में रविवार के दिन डाला बाजार मलिन बस्ती में में कंबल वितरण कर लोगो को राहत दिया गया।भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि बढ़ते ठंड के मद्देनजर लोगों में कंबल वितरित कर ठंड से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजयुमो मंडल मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि मलिन बस्ती में सैकड़ों जरुरत मन्द परिवार निवास करते हैं जिनको मौसम परिवर्तन के मद्देनजर आवश्यक मदद के लिए संगठन तत्पर है, ताकि कोई भी निराश्रित व्यक्ति एवं परिवार ठंड से हताहत न हो। भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य वीरू गोयल ने बताया कि जनपद के सुदूर क्षेत्रों में भी संपर्क करके गरीबों को कंबल की प्रतिपूर्ति कराए जाने का निरंतर कार्य किया जाना सुनिश्चित है। बढ़ते ठंड के प्रकोप से निराश्रितो, गरीबों और बच्चों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *