बारात निकलने से पहले ही अचानक दूल्हे के घर पहुंच गई दुल्हन, दोनों का कराना पड़ा निकाह, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश कुशीनगर देवरिया

सफल समाचार
शेर मोहम्मद/विश्वजीत राय

यूपी के देवरिया में शादी-ब्याह के एक मामले ने बारातियों को ही नहीं घर वालों को भी हैरान परेशान करके रख दिया। यहां युवक की जिस लड़की से शादी तय हुई थी। बारात निकलने से पहले ही वह दूल्हे के घर आ धमकी।

निकाह से पहले घर में दुल्हन को देखकर लड़के के घर वाले भी भौचक रह गए। पीछे से लड़की के घर वाले भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। फिर बारात वाले दिन ही दोनों का निकाह कर दिया गया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र में तय हुआ था। 18 जनवरी को बारात जानी थी। विवाह तय होने के बाद दूल्हा और दुल्हन मोबाइल फोन से आपस में बात करने लगे। बारात जाने के 4 दिन पहले यानी 14 जनवरी को दुल्हन दूल्हे के घर पहुंच गई। बिना बारात और निकाह के दुल्हन के घर पहुंचते ही दूल्हा पक्ष के परिजन सकते में आ गए।

हालांकि युवक के समझाने पर उन्होंने दुल्हन को वापस नहीं भेजा। दोनों ने बारात ले जाने के फैसले की जानकारी दुल्हन पक्ष के परिजनों को दे दिया। 17 जनवरी की रात दूल्हे के ही घर दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई। 18 जनवरी को बारात निकलने से पहले दुल्हन पक्ष के परिजन लड़के के घर पहुंच गए। बिना निकाह के लड़की को अपने घर रखने से नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। इसके बाद देर रात तक दोनों पक्षों के बीच घंटो पंचायत के बाद दूल्हे के घर ही निकाह कर दिया गया। निकाह
के बाद दुल्हन पक्ष के लोग कुशीनगर वापस हो लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *