देवरिया नगर निकाय क्षेत्रों में हैं 507303 मतदाता , जनपद में 02 नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायत सहित कुल 261 है वार्ड

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
शेर मोहमद

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत जनपद में 02 नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायत सहित कुल 281 वार्ड, 197 मतदान केन्द्र, 585 मतदान स्थल तथा 270221 पुरुष व 237382 महिला मतदाता सहित कुल 507603 मतदाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में 25 वार्डाे के सापेक्ष 15 मतदान केंद्र एवं 49 मतदान स्थल बनाये गए हैं, जिसमें 22629 पुरुष एवं 20091 महिला मतदाता है। नगर पालिका परिषद देवरिया में 33 वार्डों के सापेक्ष 61 मतदान केंद्र एवं 189 मतदान स्थल बनाये गए हैं, जिसमें 100788 पुरुष तथा 86198 महिला मतदाता है।

इसी प्रकार नगर पंचायत रुद्रपुर में 16 वार्डाे के सापेक्ष 6 मतदाता केन्द्र एवं 37 मतदान स्थल है, जिसमें 15979 पुरुष तथा 14492 महिला मतदाता हैं। गौरी बाजार में 11 वार्डाे के सापेक्ष 3 मतदान केन्द्र एवं 12 मतदान स्थल है, जिसमें 5124 पुरुष तथा 4703 महिला मतदाता है। रामपुर कारखाना में 10 वार्डाे के सापेक्ष 2 मतदान केन्द्र एवं 10 मतदान स्थल है, जिसमें 4770 पुरुष तथा 4531 महिला मतदाता है। भाटपाररानी में 12 वार्डाे के सापेक्ष 6 मतदान केन्द्र एवं 22 मतदान स्थल है, जिसमें 7397 पुरुष तथा 6363 महिला मतदाता है। सलेमपुर में 13 वार्डाे के सापेक्ष 7 मतदान केन्द्र एवं 28 मतदान स्थल है, जिसमें 12218 पुरुष तथा 10644 महिला मतदाता है। भटनी में 12 वार्डाे के सापेक्ष 5 मतदान केन्द्र एवं 19 मतदान स्थल है, जिसमें 7449 पुरुष तथा 6327 महिला मतदाता है। मझौली राज में 13 वार्डाे के सापेक्ष 8 मतदान केन्द्र एवं 25 मतदान स्थल है, जिसमें 9797 पुरुष तथा 8585 महिला मतदाता है। लार में 16 वार्डाे के सापेक्ष 13 मतदान केन्द्र एवं 38 मतदान स्थल है, जिसमें 14243 पुरुष तथा 13134 महिला मतदाता है। बरियारपुर में 13 वार्डाे के सापेक्ष 9 मतदान केन्द्र एवं 17 मतदान स्थल है, जिसमें 7633 पुरुष तथा 6953 महिला मतदाता है। पथरदेवा में 14 वार्डाे के सापेक्ष 9 मतदान केन्द्र एवं 22 मतदान स्थल है, जिसमें 9729 पुरुष तथा 8734 महिला मतदाता है। बैतालपुर में 15 वार्डाे के सापेक्ष 12 मतदान केन्द्र एवं 22 मतदान स्थल है, जिसमें 10400 पुरुष तथा 9400 महिला मतदाता है। तरकुलवा में 15 वार्डाे के सापेक्ष 11 मतदान केन्द्र एवं 24 मतदान स्थल है, जिसमें 10297 पुरुष तथा 8969 महिला मतदाता है। हेतिमपुर में 14 वार्डाे के सापेक्ष 8 मतदान केन्द्र एवं 18 मतदान स्थल है, जिसमें 8951 पुरुष तथा 7667 महिला मतदाता है। मदनपुर में 15 वार्डाे के सापेक्ष 11 मतदान केन्द्र एवं 28 मतदान स्थल है, जिसमें 12562 पुरुष तथा 11520 महिला मतदाता है। नगर पंचायत भलुअनी में 14 वार्डाे के सापेक्ष 11 मतदान केन्द्र एवं 25 मतदान स्थल है, जिसमें 10255 पुरुष तथा 9071 महिला मतदाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *