बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद उनके शव तालाब में फेंके गए।

उत्तर प्रदेश बदायूं

सफल समाचार
मनमोहन राय

बदायूं में दो महिलाओं की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरिंदगी के बाद दोनों महिलाओं की हत्या की गई थी। कोल्ड स्टोर के तीन कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। अगले दिन दोनों के शवों को पन्नी में बांधकर कार से ले जाकर उसहैत इलाके में तालाब में फेंके दिए थे। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म 

दो महिलाओं की हत्या के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर में ही दोनों महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उनमें एक महिला के लेवर ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा से अवैध संबंध थे। वह एक महिला को कोल्ड स्टोर को ठंडा करने वाली मशीन के कमरे में बुलाकर ले गया था। उसी वक्त वहां दूसरी महिला भी पहुंच गई थी। जहां ठेकेदार इब्लेहसन उर्फ भर्रा, ऑपरेटर अजय शर्मा और मुकेश पाल ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। 

दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों के शव कोल्ड स्टोर के टैंक में डाल दिए थे। अगले दिन सुबह चार जुलाई को कोल्ड स्टोर मालिक का बेटा मयूर गुप्ता, ऑपरेटर पप्पू, चौकीदार रामरतन और प्रदीप महिलाओं के शव कार की डिक्की में रखकर ले गए और उसहैत इलाके में फेंक आए। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पन्नी में बंधे मिले थे दोनों के शव 

सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र की दो महिलाओं की हत्या करके उनके शव पन्नी में बांधकर उसहैत इलाके में फेंक दिए गए थे। चार जुलाई को उनके शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। इसके अगले दिन उनकी पहचान हुई थी। तब से छानबीन में जुटी पुलिस ने कई सुबूत जुटाए। 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *