जटहां बाजार थाना क्षेत्र का एक युवक निर्वस्त्र होकर पड़ोसी के घर में घुस गया और उस घर की मां-बेटी से अभद्रता की। विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा।

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र का एक युवक निर्वस्त्र होकर पड़ोसी के घर में घुस गया और उस घर की मां-बेटी से अभद्रता की। विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भाग निकला। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला अपने मायके में घर बनाकर पति और दो बेटियों के साथ काफी दिनों से रहती है। महिला के मुताबिक पड़ोस का रहने वाला एक मनबढ़ युवक अक्सर परेशान करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोप है कि बुधवार रात युवक नशे की हालत में पहुंचा और निर्वस्त्र होकर घर में घुस गया। महिलाओं के साथ अभद्रता की।

युवक की पिटाई कर लोगों ने घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक गला कसकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद डाॅयल 112 की पुलिस पहुंची तो युवक भाग गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
जटहां बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *