सपा कमेटी बनाकर 2024 लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

सफल समाचार 
सुनीता राय 

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को तारामंडल रोड स्थित एक मैरिज लॉन में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ नव मनोनित विधानसभा क्षेत्र एवं ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जोन कमेटी बन गई है, सभी साथी अति शीघ्र सेक्टर व बूथ कमेटी बनाकर 2024 लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या, लूट, डकैती और महिलाओं के साथ अन्याय की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हर तरफ असुरक्षा व्याप्त है। किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान हैं, महंगाई चरम पर है। किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। महंगाई से आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। भाजपा सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने 2024 चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद फिरंगी प्रसाद विशारद, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रुपावती बेलदार ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *