करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश देवरिया

शेर मुहम्मद
सफल समाचार

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुरा में बृहस्पतिवार की शाम करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। ग्राम छतरपुरा निवासी राधेश्याम सिंह का 26 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह बाहर काम करता था। वह हाल ही में घर आया था । शाम को वह घर की सफाई कर रहा था। पंखे में करंट उतर आया था। उसे जानकारी नहीं थी। पंखे को पकड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। परिजन किसी तरह से उसे छुड़ाकर तत्काल भाटपाररानी पीएचसी ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। मृतक गणेश सिंह अपने माता-पिता की एकमात्र संतान था। उसकी अगले माह 23 नवंबर को शादी तय थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पिता बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी करा रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *