शेर मुहम्मद
सफल समाचार
देवरिया। देवरिया के मदनपुर थाना इलाके में अधेड़ की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देवरिया के बरहज तहसील इलाके के मदनपुर थाना क्षेत्र के पिड़रा गांव में यह वारदात हुई।
गांव के उत्तर चकरोड पर गब्बू यादव (55) पुत्र स्व. राजवल्लभ का शव मिला। जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गब्बू के सिर पर गंभीर चोट थी। जबकि मौके पर फावड़ा मिला है। परिजन जमीन रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे थे।
एडीशनल एसपी राजेश कुमार और सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पिड़रा गांव निवासी गब्बू यादव शनिवार की शाम से खेत पर पानी चला रहा था। रविवार की सुबह उसका शव चकमार्ग पर मिला। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी आ गए।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि गब्बू के सिर पर गंभीर चोट थी। वह खून से लथपथ थे। परिजन बगल के गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।