सड़क हादसे में तीन युवक घायल, दो गंभीर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

मनमोहन राय
सफल समाचार

निचलौल। थाना क्षेत्र के दो सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

जानकारी के मुताबिक, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रामेश्वर साहनी अपने साथी के साथ बाइक से निचलौल आया था। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वह निचलौल चिउटहा मार्ग स्थित खोन्हौली नहर पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए, जिससे रामेश्वर सहानी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह निचलौल सिसवा मार्ग स्थित सिसवा टैक्सी स्टैंड के पास डीगही गांव निवासी अनिल और निचलौल निवासी राज की बाइक आमने-सामने से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *