कुशीनगर : पीएम मोदी ने 108वें एपिसोड में 108 अंक के महत्त्व को गहनता से किया विश्लेषण

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार कुशीनगर

कुशीनगर : पीएम मोदी ने 108वें एपिसोड में 108 अंक के महत्त्व को गहनता से किया विश्लेषण

बीते वर्ष के आखिरी महीने दिसंबर के अन्तिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 108 वें संस्करण में देश को संबोधित किया। जिसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी बूथों पर विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रसारित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात के 108वे संस्करण को खास बताते हुए कहा आज हमारी साझा यात्रा का ये 108वाँ एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां 108, घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘मन की बात’ का 108वाँ संस्करण मेरे लिए और खास हो गया है। इन 108 संस्करणों में हमने जनभागीदारी के कितने ही उदाहरण देखे हैं, उनसे प्रेरणा पाई है।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय फाजिलनगर विधानसभा के चैनपुर में बूथ संख्या 398 पर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें नए सिरे से, नई ऊर्जा के साथ और तेजगति से, बढ़ने का प्रेरणा प्रदान करता है। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने बताया कि कुशीनगर जनपद के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया गया जिसमें कुल 41252 लोगों सम्मिलित हुए। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि सांसद विजय कुमार दूबे हाटा विधानसभा के बूथ संख्या 182 शखापार, हाटा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर 222, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय अपने

अपने विधानसभा के बूथ संख्या 385, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 222, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 93 पर तथा पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता अपने अपने बूथ पर स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुने और बूथ समिति के बैठक में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *