सफल समाचार
मयंक तिवारी
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गदरपुर के दिशा निर्देशन में टीम बनाकर वारण्टियो के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके तहत वारण्टी कल्लू सिंह व वारण्टी श्याम सिहं निवासीगण आबाद नगर थाना गदरपुर उ0सि0नगर संबन्धित फौ०वा०सं० 3243/14 धारा 323/504/506 IPC गिरफ्तार कर थाना लाकर दाखिल किया । मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. कल्लू सिंह पुत्र रेवा सिंह।
2. श्याम सिहं पुत्र कल्लू सिंह निवासीगण आबाद नगर थाना गदरपुर उ0सि0 नगर।