कोर्ट के आदेश पर करीब आठ माह बाद सेवरही स्थित कांग्रेस पार्टी का खुला कार्यालय

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
प्रवीण शाही

करीब आठ माह बाद सेवरही स्थित कांग्रेस पार्टी का कार्यालय शुक्रवार सिविल कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में खोल कर कार्यालय की चाबी कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को सौंप दी गई।

जिला प्रशासन के निर्देश पर इस कार्यालय में अगस्त 2022 को ताला बंद कर सील कर दिया गया था।
अगस्त 2022 में सेवरही स्थित कांग्रेस मंडल के कार्यालय को जिला प्रशासन के आदेश पर सील कर उसकी चाबी सेवरही थाने को सौंपी गई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसकी सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट ने कांग्रेस मंडल कार्यालय सेवरही को खोलने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश के बाद तमकुहीराज एसडीएम विकास चंद्र के निर्देश पर शुक्रवार को सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज मंगेश कुमार मिश्र व हलका लेखपाल मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यालय का ताला खोलवा कर उसकी चाबी और कार्यालय कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज सिंह को सुपुर्द कर दिया। पूर्व विधायक अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन उसे हराया नहीं जा सकता है।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, राजू सोनी, झिनकू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *