कुशीनगर का लाल बना लेफ्टिनेंट , पिता है इनकम टैक्स इंस्पेक्टर

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 


इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अशोक उपाध्याय के बेटे विशाल कुमार उपाध्याय ने लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उसके चयन पर परिवार के साथ ननिहाल में जश्न का माहौल है।

विशुनपुरा ब्लॉक के दांदोपुर निवासी अशोक कुमार उपाध्याय पहले एयरफोर्स में तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह चेन्नई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद तैनात हो गए। उनके बेटे विशाल कुमार उपाध्याय शुरू से पढ़ाई में होनहार रहे। विशाल ने हाईस्कूल व इंटर एयरफोर्स विद्यालय गोरखपुर से पूरा कर एनआईटी केरला से बीटेक किया। इनके पिता एयरपोर्स में ही जवान थे। पिता के शरीर पर सेना की वर्दी देखकर उनके मन भी राष्ट्र सेवा का भाव जगा।

उन्होंने लक्ष्य बनाकर कड़ी परिश्रम और लगन से पढ़ाई शुरू की तो एसएसबी इंटरव्यू 2021 के साथ आईएमए देहरादून को पास कर लेफ्टिनेंट के पद चयनित होकर आर्मी में आर्टिलरी डिवीजन में तैनात हुए हैं। विशाल ने बताया कि कोई भी युवा लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच के साथ आठ से दस घंटे पढ़ाई करे तो निश्चित ही सफलता के शीर्ष पर पहुंचेगा।


उनके चयन पर मां मीरा, बाबा रवींद्र उपाध्याय, सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, मामा व दमवतिया के पूर्व प्रधान, भाजपा के जिला संयोजक कार्यालय निर्माण व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, नाना सत्येंद्र नाथ तिवारी, धनंजय तिवारी, रामसूरत सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, रवीश तिवारी, जयप्रकाश सिंह आदि बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *