थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमें में वांछित 15000/- रु0 के इनामी अपराधी को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
प्रवीण शाही 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन व  अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व  क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.06.2023 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा तरया लक्षिराम के पास से मु0अ0सं0 140 /22 धारा 302,201 भादवि से संबंधित वांछित 15000/- रुपये के पुरस्कार घोषित इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा 15000/- रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 140 /22 धारा 302,201 भादवि

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-गम्हा चौहान पुत्र शिव प्रसाद चौहान निवासी तरया हरिकेश थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01-प्र0नि0 राजेंद्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
02-उ0नि0 विपिन सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
03-का0 राहुल यादव थाना तरया सुजान जनपद
04-कांस्टेबल मनोज कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
05-कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *