रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में कुल 161 पदक दिए जाएंगे। इनमें 102 छात्राएं और 59 छात्र शामिल

उत्तर प्रदेश प्रयागराज

सफल समाचार 
आकाश राय 

समारोह में कुल 161 पदक दिए जाएंगे। इनमें 102 छात्राएं और 59 छात्र शामिल हैं। 161 में से 47 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 52 को रजत पदक और 57 मेधावियों को कांस्य पदक दिए जाएंगे। साथ ही 142482 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी।

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के जयशंकर यादव को चांसलर  मेडल दिया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह ने शनिवार को मेडल पाने वाले मेधावियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी। 

समारोह में कुल 161 पदक दिए जाएंगे। इनमें 102 छात्राएं और 59 छात्र शामिल हैं। 161 में से 47 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 52 को रजत पदक और 57 मेधावियों को कांस्य पदक दिए जाएंगे। साथ ही 142482 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी।

25 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में राज्य विश्वविद्यालय में 6 भवनों का लोकार्पण भी किया जाएगा। 112 एकड़ में फैले राज्य विश्वविद्यालय परिसर में दो ई-कार्ट का संचालन भी शुरू किया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इसका उद्घाटन करेंगी।  इस दौरान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पदक प्राप्त विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *