ओबरा स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार देव दीपावली पर 1100 दीपों से जगमगाया

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

ओबरा स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार देव दीपावली पर 1100 दीपों से जगमगाया 

अजीत कुमार सिंह 

ओबरा-कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर देव दीपावली महारुद्र सेवा समिति द्वारा ओबरा नगर के सेक्टर 3 स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार प्रांगण में देव दीपावली का आयोजन किया गया । बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर प्रांगण भव्य पूजन अर्चन कर सिंगार किया गया तत्पश्चात पूरे मंदिर प्रांगण को फुल मालाओं व दियों से सजाया गया। स्थानीय महारुद्र सेवा समिति प्रबंधक राम आश्रय बिद ने अपने अपने कला प्रतिभा से पूरे कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बना कर एक अलग ही मनमोहक दृश्य दिया। मन्दिर पर बनी रंगोली अलौकिक संदेश देते नजर आए।शाम होते ही भूतेश्वर दरबार के चारों तरफ,मंदिर गुफाओं में 1100 दिया जलाकर रोशनी से जगमग किया गया।महारुद्र सेवा समिति द्वारा देव दीपावली आयोजित कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालु दियों द्वारा मंदिर में किए सजावट और दियों की रोशनी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।कार्यक्रम समिति के कार्यकर्ता विकास कुमार तिवारी, अजीत कुमार सिंह, राम आश्रय बिंद,मनोज सोनी,निखिल तिवारी, ओमप्रकाश यादव,दिलीप कुमार पासवान,ज्वाला प्रसाद, सुनील कुमार बिंद,नवाज खान,विजय कुमार,शिवम कुमार सिंह,अमरजीत लड्डू मुश्ताक,अहमद मणि शंकर पाठक,अनिल अग्रहरि,संजय विश्वकर्मा, संजय सिंह,सतेंद्र कुमार, कन्हैया कुमार,भरत पांडे,विमलेश केसरी,ब्रह्म सिंह दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *